फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरी में कैंप में युवती से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। शिवपुरी में राफ्टिंग और कैंपिंग के लिए आए ग्रुप में शामिल एक युवती के साथ मंगलवार तड़के एक युवक ने कैंप में छेड़छाड़ कर दी, जिसके बाद ग्रुप के सदस्यों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पहले धुनाई की और इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक सोनीपत हरियाणा निवासी महिला व उसकी 23 वर्षीय बेटी देहरादून से एक ग्रुप लेकर बीते सोमवार को शिवपुरी में राफ्टिंग और कैंपिंग के लिए पहुंची थी। महिला ने नामजद तहरीर में बताया कि बीते सोमवार रात देहरादून से एक युवक उसकी बेटी की सहेली को पर्स वापस करने आया था। आरोप है कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे युवक टेंट में घुस गया और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती की आंख खुलने पर उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद कैंप में सोए अन्य सदस्यों की भी नींद खुल गई।
उन्होंने आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी पहचान जसवीर उर्फ जस्सी निवासी हाथीबड़कला, देहरादून के रूप में कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि आरोपी से कैंप से ही चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हुआ है। महिला की नामजद तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें