ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सहसपुर थाना पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान चरस तस्करी में संलिप्त एक युवक को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष नरेश राठौर के अनुसार शनिवार रात गढ़वाल बस्ती के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को रोक गया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान इश्तियाक उर्फ साहनी पुत्र शहीद हसन निवासी ग्राम छोटा रामपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी इश्तियाक ने मिर्जापुर सहारनपुर से चरस खरीद कर लाने और छात्रों व फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों को बेचने की बात स्वीकार की। इश्तियाक पहले भी नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान इश्तियाक ने कई अन्य नशा तस्करों से संबंध की बात कबूली है। जिनके खिलाफ भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।