ब्यूरो/अमर उजला/ऋषिकेश।
होली पर्व के मौके पर बैराज में नहाते हुए डूबे ऑटो चालक सूरज लाल (45) पुत्र लालसा प्रसाद निवासी गली नंबर 25, शिवाजीनगर, आईडीपीएल का शव छह दिन बाद बृहस्पतिवार को गंगा से बरामद किया गया। ऑटो चालक सूरज लाल मूलरूप से गणेश गंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि ऑटो चालक सूरज लाल होली के दिन गंगा स्नान करते वक्त डूब गया था। एसडीआरएफ और जल पुलिसकर्मी लगातार सूरज लाल की तलाश में अभियान चला रहे थे।