फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने साइकिल को मारी टक्कर, किशोरी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

अंबाड़ी-बरोटीवाला मार्ग पर घराट के पास एक डंपर ने साइकिल सवार किशोरी को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार किशोरी घायल हो गई। उसे कालिंदी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम सात बजे सोनम(13) पुत्री वाहिद निवासी मेहूंवाला साइकिल से बाजार जा रहा थी। इस दौरान पीछे से आ रहे बेकाबू डंपर ने साइकिल सवार सोनम को उसे टक्कर मार दी। जिससे वह उछल कर सड़क पर जा गिरी। आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सोनम को निजी वाहन से कालिंदी अस्पताल में भिजवाया। उसके पैर में गंभीर चोटें आई है। चौकी प्रभारी डाकपत्थर शमशेर अली ने कहा कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें