फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नशा तस्करी में संलिप्त चंद्रेश्वरनगर के नशा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक किलोग्राम चरस और 12 ग्राम स्मैक बरामद की है। बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी शांति देवी ऋषिकेश कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के बेटे पर भी जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। रविवार को कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कॉंफ्रेंस की। सीओ ने बताया कि शराब के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी गुरुचरण उर्फ मुन्ना पुत्र सुभाष निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश की पुलिस तलाश कर रही थी। धरपकड़ के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई थी।
विज्ञापन

रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर आने वाला है। तत्काल पुलिसकर्मियों ने जंगलात बैरियर पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में उससे एक किलोग्राम चरस, 12 ग्राम स्मैक व तराजू बरामद हुआ है। बताया कि नशा तस्करी के मामले में उसकी पत्नी शांति देवी भी लिप्त है। दोनों के खिलाफ कोतवाली में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।
सीओ ने बताया कि उनके बेटे संदीप पर भी जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज है आरोपियों की नशे से अर्जित की गई संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि गुरुचरण को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में कोतवाल रितेश शाह, एसएसआई मनोज नैनवाल, उप निरीक्षक अरुण त्यागी, कुलदीप रावत, कांस्टेबल कमल जोशी व महेंद्र नेगी शामिल थे।
विज्ञापन

पर्यटकों को करता था नशा सप्लाई
आरोपी गुरुचरण ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह नशे की खेप बरेली से खरीद कर लाता था। इसके बाद चरस और स्मैक मुनिकीरेती में राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों को बेचता था। आरोपी ने बताया कि वह नगर क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज के छात्र छात्राओं को भी नशा बेचता था।
28 तस्करों को भेजा जेल
ऋषिकेश। कोतवाल रितेश शाह ने प्रेसवार्ता में अगस्त माह से लेकर अभी तक नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की कार्रवाई का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस अभी तक नशा तस्करी के मामले में 28 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे भारी मात्रा में अंग्रेजी, देसी व कच्ची शराब बरामद की गई है। जबकि 13 आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन तस्करों को जिला बदर भी किया जा चुका है। बताया कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें