फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक और चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

सेलाकुई। पुलिस ने आठ ग्राम स्मैक और 220 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बुधवार की सुबह पुलिस सिंघनीवाला पुल पर चेकिंग अभियान चला रही थी। शक होने पर पुलिस ने एक युवक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से आठ ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान आविद अली पुत्र शाजिद अली निवासी शेरपुर सहसपुर के रूप में हुई। उधर, चोरखाला सहसपुर से तलाशी के दौरान 220 ग्राम चरस के साथ अहसान पुुत्र अली हसन निवासी छोटा रामपुर, सहसपुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने कहा कि पूछताछ में आविद ने बताया कि वह मिर्जापुर (सहारनपुर) से स्मैक लाता है जबकि अहसान सहारनपुर से चरस खरीद कर लाता है। जिसे फुटकर में सहसपुर और सेलाकुई क्षेत्र में छात्रों और औद्योगिक कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों को बेचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें