फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने चुराए दुकान से 50 हजार के बर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। मुख्य बाजार स्थित एक बर्तन की दुकान पर काम करने वाला नौकर ही बर्तनों पर हाथ साफ करता रहा। नेपाली मजदूरों के डेरे से करीब 50 हजार के चोरी किए गए बर्तन बरामद हुए। घटना का खुलासा होने के बाद आरोपी नौकर फरार हो गया।
विज्ञापन

मुख्य बाजार स्थित भंडारी ट्रेडर्स एंड बर्तन भंडार में करीब पचास हजार के बर्तनों की चोरी का खुलासा खुद दुकान के मालिक ने किया। दुकान मालिक त्रिभुवन भंडारी ने बताया कि मुख्य बाजार में संचालित बर्तनों की दुकान में एक महीने पहले नेपाली नौकर पूरण बहादुर को रखा था। नौकर ने धीरे-धीरे दुकान से करीब पचास हजार के बर्तन चुरा लिए, लेकिन इसका पता नहीं चला। एक दिन पड़ोस के दुकानदार ने नौकर को कुछ सामान छुपाकर ले जाते देखा और इसकी सूचना दुकान के मालिक को दी। दुकान मालिक ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो नौकर के साथ रहने वाले अन्य नेपाली मजदूरों के कमरों से तीन चार तांबे की गगरियां, प्रेशर कुकर समेेेत कई बर्तन बोरियों में बंद मिले। इसी दौरान आरोपी नौकर फरार हो गया। चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि सामान बरामद होने पर दुकान मालिक ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इसके बाद भी आरोपी नौकर का मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें