फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 ग्राम चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर पुलिस ने 1600 ग्राम चरस के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। बरामद चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। पुलिस ने महिला से तीस हजार की नगदी भी बरामद की है, जो उसने चरस बेच कर हासिल की। आरोपी महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौड़ की अगुवाई में मंगलवार की सुबह खुशहालपुर गांव के निकट से एक महिला को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस मिली महिला की पहचान महराज पत्नी मुस्तकीम ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति यूटिलिटी चालक है। वह अक्सर उसके साथ सहारनपुर और उत्तरकाशी जाती है। जहां से सस्ते दाम में चरस खरीद कर लाती है, फिर उसे फुट कर में देहरादून और आसपास के इलाके में रहने वाले युवाओं को सप्लाई करती है। जिससे उसकी मोटी कमाई होती है। इससे पहले कुल्हाल पुलिस ने रविवार की रात को कुंजाग्रांट गांव से एक महिला को 8.3 ग्राम स्मैके के साथ पकड़ा था। पुलिस टीम में एसआई लक्ष्मी जोशी, दीपक कुमार, आरक्षी अर्चना डबराल, आस्था, सुधीर, इजलाल और नारकोटिक्स सेल के संदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें