फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की ‘किट्टी से कुट्टी’ मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की ‘किट्टी से कुट्टी’ मुहिम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। किट्टी और कमेटी संचालकों के मोटी रकम लेकर फुर्र होने की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस ने किट्टी से कुट्टी कराने की नई मुहिम शुरू की है। किट्टी-कमेटी में निवेश करने की भूल न करने संबंधी पुलिस की अपील सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई है।
किट्टी और कमेटी संचालकों की रकम लेकर फरार होने के मामले पुलिस के लिए चुनौती बने हुए है। जिले भर में ऐसे हर माह आठ से दस मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद लोग इनमें रकम लगाने परहेज नहीं कर रहे हैं। मई के पहले चार दिन में ही दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसी के मद्देनजर पुलिस ने किट्टी से कुट्टी कराने की मुहिम शुरू की है। खासतौर से महिलाओं को जागरूक करने पर फोकस किया गया है। किट्टी से महिलाएं सबसे ज्यादा जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि धारा पुलिस चौकी की तरफ से किट्टी-कमेटी का संचालन करने वाले धोखेबाजों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। लोगों को आगाह किया जा रहा है कि लालच में आकर किट्टी और कमेटी में रकम लगाने की भूल न करें, ताकि बाद में उन्हें पछताना न पडे़े। रकम लगाने से पहले यह विचार करें कि किट्टी संचालक कैसे उन्हें दुगनी रकम दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें