फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 895 मुकदमों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में 895 मुकदमे निस्तारित
विज्ञापन

देहरादून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दून की ओर से शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के प्रभारी अधिकारी एसएम पांडेय ने बताया कि लोक अदालतें सरल और त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका है। शनिवार को आयोजित लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम, सिविल मामले, पारिवारिक मामले, चेक बाउंस से संबंधित मामले और अन्य आपराधिक मामलों का समझौता हुआ। इनमें 18 पीठों का गठन करके कुल 895 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान 836130 धनराशि जुर्माने के रूप में और 13932179 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाई गई। प्रीलिटिगेशन स्तर के बैंक रिकवरी के 2685 मामले थे। इनमें से 91 मामलों का निस्तारण हुआ और इसमें 14578321 धनराशि की रिकवरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें