फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर युवती से बीटेक के छात्र ने किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित (प्रॉपर्टी डीलर हटाया गया) : दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बीटेक के छात्र ने युवती से किया दुराचार

पीड़िता ने रायपुर थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया केस, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा दुराचार, फेरों से पहले मंदिर से भाग चुका है आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बीटेक के छात्र पर युवती ने दुराचार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि छात्र ने उससे धीरे-धीरे दोस्ती गांठी और फिर शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक दुराचार करता रहा। पुलिस के अनुसार, छात्र एक बार शादी के लिए भी राजी हो गया था, लेकिन फेरों से पहले ही मंदिर से भाग खड़ा हुआ। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी है और वह पिछले दो वर्षों से देहरादून में रहकर व्यवसाय करती है। युवती ने रायपुर थाने में शिकायत कर बताया कि वर्ष 2017 में उसके एक दोस्त ने नमन प्रताप सिंह निवासी पार्क रोड, देहरादून से उसकी मुलाकात कराई थी। नमन यहां एक शिक्षण संस्थान से बीटेक कर रहा है। छोटी सी मुलाकात के बाद नमन ने युवती को फेसबुक पर खोजकर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। युवती ने इसे स्वीकार कर लिया और दोनों मिलने जुलने लगे। आरोप है कि एक दिन जब युवती रायपुर क्षेत्र स्थित अपने घर में अकेली थी तो नमन ने वहां उसके साथ दुराचार किया। युवती ने जब यह बात सभी को बताने को कहा तो नमन ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इस पर दोनों राजी हो गए। इसके बाद शादी का झांसा देकर नमन ने उसके साथ कई बार दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी छात्र से पीड़िता करीब दस साल बड़ी बताई जा रही है। एसएसआई रायपुर मनोज रावत ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, एक दिन नमन ने शादी से इनकार कर दिया तो उसने नमन के पिता को दिल्ली बुला लिया। नमन के पिता और युवती के पिता ने साथ बैठकर दोनों की शादी की बात पक्की की। इसके बाद दोनों को वहीं एक आर्यसमाज मंदिर में शादी करनी थी। शादी के दिन सभी तैयारियां हो गईं और नमन भी पहुंच गया। युवती का आरोप है कि इसके बाद नमन वहां से बहाना बनाकर चला गया और फिर वापस नहीं आया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। एसएसआई रावत ने बताया कि नमन के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें