फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी के नकली उत्पाद बनाने के बेचने पर दर्ज हुआ मुकदता

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली लेवल के मिक्सर ग्राउंडर और पंखे जब्त
विज्ञापन

-- पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

डोईवाला। हर्रावाला क्षेत्र की एक दुकान स्वामी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने पंजाब की एक कंपनी के नाम के नकली उत्पाद बनाकर बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि दुकान में छानबीन करने में काफी मात्रा में बिजली के आधारित समान बरामद कर लिया गया है। कोतवाली डोईवाला के हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र की एक दुकान के खिलाफ सतविंदर राणा निवासी बलाचौड़ जिला नवाशहर पंजाब फील्ड आफिसर मैसर्स स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क फेस-9 मोहाली चंडीगढ़ पंजाब द्वारा हर्रावाला देहरादून में मार्केट सर्वे के दौरान पता किया कि हर्रावाला स्थित मैसर्स एके इलेक्ट्रिकल्स का स्वामी विनय पुत्र राजेश निवासी हर्रावाला देहरादून उनकी कंपनी बजाज के नाम से नकली मिक्सर ग्राइंडर और नकली पंखे आदि बेच रहा है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद चौकी प्रभारी हर्रावाला ब्रजपाल सिंह ने मौके पर जाकर छानबीन की। कपंनी के अधिकारियों ने उनके ब्रांड के नाम का लेवल चस्पा कर बेचने के लिए रखे गए 25 मिक्सर ग्राइंडर और 30 पंखे बरामद कर लिए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुकान स्वामी को नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें