फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में ढालवाला के युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस में ढालवाला के युवक को लूटा
विज्ञापन

-- नशा सुंघाकर नगदी और कीमती सामान ले उड़े जहरखुरान
-- परिजनों ने बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। लखनऊ से रोडवेज बस से अपने घर मुनिकीरेती के ढालवाला आ रहे एक युवक से जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशा सुंघाकर नगदी और कीमती सामान लूट लिया। हरिद्वार बस अड्डे से नशे की हालत में परिजनों ने उसे देर रात ऋषिकेश स्थित एसपीएस राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को लखनऊ में होटल में काम करने वाला युवक विपुल (27) पुत्र धनीराम निवासी आनंद विहार, ढालवाला रोडवेज बस से घर लौट रहा था। बीती रात परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में हरिद्वार स्थित रोडवेज बस अड्डे से लाकर नगर के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। शुक्रवार को होश आने पर विपुल ने बताया कि उसे रास्ते में किसी अज्ञात ने कुछ सुंघा दिया था। जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसकी जेब में करीब साढ़े पांच हजार की नगदी, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और बैग में कीमती कपड़े और शैक्षणिक प्रमाणपत्र थे, जोकि गायब मिले। परिजनों की ओर से इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें