हरिद्वार। सिडकुल में मोबाइल फोन झपटमार गैंग का भंडाफोड़ करते हुए सिडकुल पुलिस ने तीन झपटमार दबोचे हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए है। आरोपी सिडकुल की ही एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत थे।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि सात दिसंबर को रविंद्र निवासी भिक्यासैंण हाल निवासी बहादराबाद का मोबाइल फोन उस समय झपट लिया गया था जब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। बताया कि मोटरसाइकिल नंबर की सूचना के आधार पर पुलिस झपटमार की तलाश में जुटी थी। रविवार को डैंसो चौक के पास एसआई दिलबर सिंह कंडारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मोबाइल फोन झपटने में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल पर जा रहे तीन युवक पकड़ लिए। थाने लाकर की गई पूछताछ में युवकों ने कबूला कि उन्होंने सिडकुल क्षेत्र से तीन मोबाइल फोन राहगीरों से झपट लिए थे। एसओ ने बताया कि आरोपियों के नाम चेतन केशव पुत्र राजेश कुमार निवासी मुंडाखेडी रामपुर सहारनपुर, प्रमोद पुत्र बिल्लू और पिंटू पुत्र बालचंद निवासीगण रावली महदूद है। ये सब औद्योगिक इकाई में कार्य करते है। ेे