देसी शराब की तस्करी में युवक गिरफ्तार
ऋषिकेश। रायवाला पुलिस ने छिद्दरवाला ग्राम सभा में एक युवक को देसी शराब की तस्करी में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी शराब के 146 पव्वे बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि आरोपी की पहचान सार्थक जायसवाल पुत्र रामनारायण जायसवाल निवासी आवास-विकास कॉलोनी, ऋषिकेश रूप में हुई है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दी गई है।