रानीपोखरी में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
ऋषिकेश। रानीपोखरी स्थित वीरपुर मोड के पास झड़ियों में रविवार को अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मृतक की उम्र 50 वर्ष के आसपास है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। स्थानीय स्तर पर पहचान के प्रयास में सफलता नहीं मिली है। इस बाबत आसपास के थानों की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह स्पष्ट हो पाएगी।