देवाल। राजस्व विभाग ने घेस बाजार में दो लोगों को आठ पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। तहसीलदार माणिक लाल शाह ने बताया कि क्षेत्रीय महिला मंगल दलों की शिकायत पर घेस बाजार में एक मकान से आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गोपाल सिंह और देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अवैध कार्य कर रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।