फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..धनाढ्य पुरोहित ने दी राठी को रंगदारी !

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कनखल के एक धनाढ्य पुरोहित के भी कुख्यात सुनील राठी को रंगदारी देने की चर्चा हो रही है। कई माह पहले रंगदारी के रूप में भारी भरकम रकम दी है। हालांकि पुलिस अफसर इस तरह की बात संज्ञान में नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी आजकल सुर्खियों में है। वेस्ट यूपी के बागपत जेल से बैठे- बैठे रुडकी के दो चिकित्सकों से पचास लाख की रंगदारी मांगने के बाद माहौल गर्माया हुआ है। दूसरी बात कनखल के प्रापर्टी डीलर प्रद्युम्र अग्रवाल का नाम हरिद्वार पुलिस की डायरी में राठी से जुड़ा है। लिहाजा राठी से जुड़ी चर्चाएं रोजाना सामने आ रही हैं। अब यह सामने आया कि कनखल के रहने वाले एक धनाढ्य पुरोहित ने भी राठी को रंगदारी दी है। बताते है कि राठी ने कई फोन कॉल्स पुरोहित को की थी और रंगदारी न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। चर्चा है कि पुरोहित ने रंगदारी ही मुनासिब समझा और भारी भरकम रकम रंगदारी के तौर पर दे दी। कनखल में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है। इधर, थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है। न ही उनके पास कोई शिकायत आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें