मणिमाई मंदिर जंगल से युवक का शव बरामद
-- हिमाज तला शमशेरगंज मुर्शिदाबाद पंश्चिम बंगाल का रहने वाला था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। मणिमाई मंदिर जंगल हाईवे पर मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त हुई है। कोतवाली पुलिस को मंगलवार को मणिमाई मंदिर जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस को मृतक के पास से आधार कार्ड बरामद हुआ। जिससे शव की शिनाख्त हुई है।
आधार कार्ड में मृतक की पहचान एनुल हक (30) के तौर पर हुई है, जोकि हिजाल तला शमशेर गंज मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। आधार कार्ड के आधार पर उसके बारे में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि शव दो या तीन दिनों पुराना है। मृतक के पते से कुछ जानकारियां लेने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।