फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़े चार बुकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। भारत- न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा खिलवा रहे चार बुकी शनिवार शाम रानीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर बैरियर नंबर छह के पास एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर छापा मारा गया। मौके पर चार लोग हत्थे चढ़े। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन व 25 हजार की रकम बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के नाम नरेंद्र पुत्र धर्मवीर, सुरेश पुत्र राम निवास, परमानंद पुत्र वेदप्रकाश एवं हनुमान पुत्र रामप्रसाद निवासीगण शिवालिक नगर है। ये सब भिवानी हरियाणा एवं हनुमानगढ़ राजस्थान के मूल निवासी है। बताया कि सभी आरोपी बुकी हैं और दिल्ली में बैठे मुख्य बुकी से जुड़े हैं। शनिवार को भारत- न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें