फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सहारनपुर निवासी समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी।
धनौरी और आसपास के इलाकों में अलग- अलग सड़क हादसों मे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। धनौरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आसफनगर स्थित मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों की टैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना होने पर ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना होने पर वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान रवींद्र पुत्र ज्ञानचंद एवं अरविंद पुत्र विनोद निवासी सुखी जहांपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर के तौर पर की गई। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है। दूसरी ओर धनौरी रतमऊ नदी पुल पर दो मोटर साइकिलों की आमने- सामने की भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। घटनाक्रम के मुताबिक महरूफ सलमानी निवासी रामपुर रुड़की किसी काम से रोशनाबाद जा रहा था। वहरं से गांव लौटने के दौरान मोटर साइकिल सवार राजेंद्र पुत्र मगन सिंह एवं संजय पुत्र सुखलाल निवासी गागलहेड़ी जिला सहारनपुर की धनौरी पुल पर आमने- सामने की टक्कर हो गई। मोटर साइकिलों की भिड़ंत से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उनका उनका इलाज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें