घाट। जिला आबकारी विभाग की टीम ने सितेल बाजार में एक परचून की दुकान से दस पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। दुकानदार को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया। आबकारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम ने दुकानदार राजेंद्र सिंह को अंग्रेजी शराब की दस पेटी के साथ गिरफ्तार किया। टीम में सब इंस्पेक्टर लालू राम, सिपाही रविंद्र, सतेंद्र व कमलेश मौजूद थे।