जोशीमठ। आबकारी विभाग ने तपोवन के चैनार धार में छापेमारी कर कच्ची शराब बनाने वाले तीन लोगों को शराब बनाने के यंत्रों के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर लल्लू राम ने बताया कि टीम ने तपोवन गांव के समीप चैनार धार में सुबह सात बजे छापेमारी की। इस दौरान यहां राय सिंह, हीरा सिंह और हुकुम सिंह के घर से 200 लीटर लहन व 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इस पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।