श्रीनगर। कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस मामले के आरोपी को गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के एसएसआई जितेंद्र चौहान ने बताया कि बस अड्डे पर होटल चलाने वाले सुशील पंवार ने सुरेंद्र अग्रवाल से एक लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में उसने अग्रवाल को चेक दे दिया, लेकिन यह चेक बाउंस हो गया। मामला न्यायालय में जाने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीनगर ने आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। वारंट जारी होने पर आरोपी सुशील पंवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर पौड़ी भेज दिया। ब्यूरो