फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने लगाया मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मारपीट किए जाने के आरोप में बिड़ला परिसर के एक छात्र ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र अनुराग चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वह बिड़ला परिसर से शहर की ओर जा रहा था। पौड़ी बस अड्डे के समीप एक छात्र ने उसे रोककर उसके पास मौजूद पोस्टर के बारे में पूछा। इस छात्र का आरोप है कि जब उसने एक पोस्टर उसे दिखाया तो उसने अचानक उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में उसके चेहरे, कंधे और कान में चोट आई है। छात्र ने बेस अस्पताल में मेडिकल भी कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें