फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात ने खाते से उड़ाए 60 हजार रूपए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अधिकारी बताकर ठगे 60 हजार
विज्ञापन

पीड़ित ने रायवाला पुलिस से की शिकायत
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रायवाला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से खुद को बैंक अधिकारी बताकर अज्ञात ने 60 हजार रूपए की रकम ठग ली। पीड़ित ने इसकी मौखिक शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित से लिखित तहरीर भी मांगी गई है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक गौहरीमाफी निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि उसे सोमवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात नंबर से मोबाइल फोन पर कॉल आई। खुद को अज्ञात व्यक्ति ने बैंक का अधिकारी बताकर उनके ऋषिकेश स्थित पीएनबी शाखा का एकाउंट की जानकारी मांगी। इसके बाद खाते से 60 हजार रूपए कटने का मैसेज मोबाइल पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आशीष गुसाईं ने बताया कि बलवीर सिंह ने ठगी की मौखिक शिकायत की है। उससे लिखित तहरीर मांगी गई है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें