कर्णप्रयाग। होटल और ढाबों में अनाधिकृत रूप से अंग्रेजी शराब पीने-पिलाने पर रोक लगाने के लिए पुलिस टीम ने कर्णप्रयाग और गौचर में छापेमारी कर छह लोगों का चालान किया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गा। थाना प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि होटलों, ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से अभियान लगातार जारी रहेगा।