लगातार शराब तस्करी में लिप्त रहने पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 11 शराब तस्करों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि लगातार शराब तस्करी में संलिप्त 11 लोगों के खिलाफ 110 जी (गुंडा एक्ट) की कार्रवाई की गई है। बताया कि आरोपियों में रिंटू पत्नी प्रदीप पाल निवासी शांतिनगर, गुड़िया पत्नी सुरेंद्र, सीमा पत्नी धीरेंद्र दोनों निवासी चंद्रेश्वरनगर, बिट्टू पुत्र स्व. रतिराम, सुशील उर्फ कपाला पुत्र स्व. रतिराम दोनों निवासी नई जाटव बस्ती, विष्णु पांडेय पुत्र जगराम निवासी स्ट्रडिया, ऋषिकेश, विक्की उर्फ विकास कठैत पुत्र नत्थी सिंह निवासी अमितग्राम, गुमानीवाला, पूजा पत्नी वीरेंद्र निवासी श्यामपुर कांगड़ी हरिद्वार, हाल निवासी नई जाटव बस्ती, ऋषिकेश, रेखा पत्नी गौरा बहादुर निवासी भल्ला फार्म, ऋषिकेश, अभिषेक जाटव पुत्र सुभाष जाटव, अश्विनी उर्फ डीजल पुत्र विजेंद्र दोनों निवासी पुरानी जाटव बस्ती शामिल हैं।