फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तटीएम बदलकर चालीस हजार साफ किये

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदलकर लगाया 40 हजार का चूना
विज्ञापन

-- पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
श्यामपुर में एटीएम कार्ड बदलकर एक युवक के खाते से 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि, अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। आईडीपीएल निवासी अमिताभ महिंद्रा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसका पीएनबी की वीरभद्र शाखा में अकाउंट है। बीते शुक्रवार की दोपहर वह श्यामपुर में पीएनबी के एटीएम से पैसे निकालने गया था। दो बार रुपये निकलने के बाद तीसरी बार पैसे नहीं निकले। पास खड़े तीन युवकों में से एक ने मदद की पेशकश की। आरोप है कि इसी बीच उनका एटीएम बदल लिया गया। शुक्रवार शाम को पैसे निकलने पर एटीएम कार्ड को ब्लॉक बताने लगा। टोल फ्री नंबर से पता चला कि खात से 10 हजार रुपये ऋषिकेश एटीएम से, पांच-पांच हजार रुपये टीएचडीसी के बाहर लगे एटीएम और 19 हजार रुपये गुरुकुल कांगड़ी से दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए। बाकी 900 रुपये की क्लासिक एसोसिएट से खरीदारी की हुई थी। अमिताभ की तहरीर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें