फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी में तैनात महिला कांस्टेबल समेत चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पीएसी में तैनात महिला कांस्टेबल समेत चार के खिलाफ सप्तऋषि पुलिस ने मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला 27 जुलाई दोपहर का है, जब पूजा अरोड़ा पुत्री राजेंद्र कुमार अरोड़ा निवासी गंगोत्री विहार शांतिकुंज अपनी भाभी हेमा अरोड़ा के यहां गई थी। आरोप है कि घर में पहले से ही गीता, सुनीता और एक युवक मौजूद था। आरोप है कि चारों ने मिलकर पूजा अरोड़ा के साथ मारपीट की। मारपीट की जानकारी महिला ने सप्तऋषि पुलिस को दी। चार दिन बाद मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सप्तऋषि में तैनात उपनिरीक्षक श्रीचंद्र जोशी ने बताया कि गीता पुलिसकर्मी है और हरिद्वार 40 वीं वाहिनी में तैनात है। कोतवाली निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत आने र हेमा अरोड़ा पत्नी भिगुन अरोड़ा, गीता, सुनीता और गीता के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला संपत्ति से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस गीता के पुलिसकर्मी होने से इनकार करती है। शुरूआत में पुलिस का नाम छुपाने का पूरा प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने गीता के पति को मामले में नामजद तक नहीं किया। पुलिस अब जांच में गीता के पति का नाम खोलने की बात बोल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें