फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड के खाते से 20 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड के खाते से उड़ाए 20 हजार
विज्ञापन

-- निजी बैंक में तैनात है गार्ड, एटीएम कार्ड नंबर बताने पर लगा चूना

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। रानीपोखरी निवासी एक सिक्योरिटी गार्ड के खाते से ठग ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर 20 हजार रुपये की रकम उड़ा ली। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीपोखरी निवासी प्रताप सिंह पुत्र भगवान सिंह ने बताया कि वह ऋषिकेश में एक बैंक की होम लोन शाखा में सिक्योरिटी गार्ड है। बीती 29 जुलाई को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। युवक ने खुद को बैंक का मैनेजर बताया और एटीएम कार्ड का रजिस्ट्रेशन खत्म होने की बात कही। साथ ही उससे एटीएम कार्ड पर दर्ज 16 डिजिट का नंबर पूछा। उन्होंने उसे एटीएम कार्ड का नंबर बताया दिया, इसके थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल फोन पर पीएनबी की रानीपोखरी शाखा में उनके खाते से पहले 9,999 रुपये और फिर 10,000 रुपये कटने का मैसेज आया। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने बैंक प्रबंधन और पुलिस से इसकी शिकायत की। रानीपोखरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि मामले में फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस करने के लिए पुलिस की साइबर सेल और एसटीएफ की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें