फोटो : -----------
ज्वैलरी शॉप से उड़ाए डेढ़ लाख के गहने
-- दुकान का शटर उखाड़कर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शिवाजीनगर में एक ज्वैलर्स की दुकान को मंगलवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान से करीब डेढ़ लाख कीमत के सोने व चांदी के आभूषण ले उड़े। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात चोरों ने शिवाजीनगर में उपेंद्र वर्मा की ज्वैलर्स शॉप को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर उसमें रखे सोने और चांदी के जेवरात साफ कर दिए। सुबह आसपास के लोगों ने दुकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित उपेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि दुकान से चोरी हुए आभूषणों की कीमत डेढ़ लाख के आसपास है। बताया कि पुलिस को इस बाबत लिखित तहरीर दी गई है। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।