फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में सेंधमारी, जेवरात और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नारायणबगड़। अस्पताल के आवासीय परिसर में दिन दहाड़े चोरों ने सेंधमारी कर सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अस्पताल में दाई के पद पर कार्यरत सरोजनी देवी ने अस्पताल के सरकारी आवास में रहती हैं। सुबह नौ बजे सरोजनी आवास बंद कर अस्पताल चली गईं। जब दोपहर दो बजे घर का मुख्य दरवाजा खोलकर कमरे में पहुंची तो सामना बिखरा देखा। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरों ने परिसर में खुलने वाले बाथरूम के दरवाजे को तोड़कर कमरे में घुसे और कमरे में रखा सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी और कानों के झुमके सहित 2 हजार की नकदी चुरा ली। सूचना पर थानाध्यक्ष थराली एसबी जोशी ने घटना का जायजा लिया और आसपास पूछताछ भी की। लोगों ने जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें