फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में तीन वाहन सीज, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /विकासनगर।
विज्ञापन

नदियों में अवैध खनन की शिकायत पर चौकी प्रभारी सेलाकुई गिरीश नेगी ने शनिवार देर रात सेलाकुई और एसआई पुनित दसौनी की अगुवाई में सहसपुर क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की। छापामारी में बैरागीवाला चौक के पास से अवैध खनन सामग्री से लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ी गईं। इसके अलावा सेलाकुई में भी अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई। कार्रवाई के दौरान कोई ट्रैक्टर चालक हाथ नहीं लगा। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौड़ के अनुसार फरार चालकों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की सख्ती के बाद भी नदियों में अवैध खनन थम नहीं रहा है। अवैध खनन अक्सर रात में होता है। ऐसे में खनन करने वाले और ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पुलिस के दस्तक देेते ही भाग निकलते हैं। सहसपुर पुलिस चौकी प्रभारी सेलाकुई गिरीश नेगी ने बीते शनिवार रात कई जगह छापेमारी की। इस दौरान अवैध खनन से लदी तीन ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त की गईं, लेकिन तीनों ट्रैक्टर चालक भाग निकले। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चोरी, अवैध खनन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा सेलाकुई क्षेत्र से भी अवैध खनन से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई। चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार राठौड़ ने बताया कि फरार चालकों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें