फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने अफसरों के पदभार का ब्यौरा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने अफसरों के पदभार का ब्यौरा मांगा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने एक से अधिक पदभार संभालने वाले अधिकारियों का ब्योरा तलब किया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय को निर्देशित किया गया है। एक अधिकारी के एक से अधिक पदभार संभालने में काम ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही व्यवस्था में गड़बड़ी आ रही है। शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि विभागीय कार्यों के निस्तारण प्रक्रिया में कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए।
शिक्षा विभाग में अधिकारियों को पद भार दिए जाने के मामले में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हैं। ब्लाक स्तर से लेकर निदेशालय और महानिदेशालय में किसी अधिकारी के पास कुछ काम नहीं है और किसी अधिकारी को कई-कई चार्ज दे दिए गए हैं। ब्लाकों में इससे सरकारी शिक्षा संबंधी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। एक अधिकारी ब्लाक से लेकर मुख्यालय तक दौड़ा करता है। यही शिक्षा निदेशालय और महानिदेशालय में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्ज आवंटन में असंतुलन के कारण विभागीय कार्य ढंग से नहीं हो पा रहे हैं। हालत यह है कि बहुत से प्रोजेक्ट के उपयोगिता प्रमाण पत्र अटके हुए हैं। इसी तरह अंटशंट चार्ज आवंटन अकादमिक और प्रशासनिक संवर्ग के अधिकारियों में भी किया गया है। राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन ने प्रांतीय अध्यक्ष एसएस बिष्ट की अगुवाई में इसकी लिखित शिकायत सचिव विद्यालयी शिक्षा से भी की है। बेमेल चार्ज आवंटन के मामले में विद्यालयी शिक्षा मंत्री पांडेय ने ब्योरा तलब किया है और अधिकारियों को गड़बड़ी निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें