फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन लोगों के लाइसेंस होंगे निरस्त

विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

इनामुल्ला बिल्डिंग के पास शादी समारोह में सिर्फ दूल्हे के भाई ने ही नहीं बल्कि आधा दर्जन लोगों ने असलाह लहराए थे। बताया जा रहा है कि इन सभी ने बरात चलने से पहले हर्ष फायरिंग की थी। हर्ष फायरिंग के इस मामले में एक का लाइसेंस निरस्त हो चुका है, जबकि दूसरों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार आधा दर्जन लोगों के लाइसेंस निरस्त किए जा सकते हैं।
बता दें, बीते शुक्रवार को इनामुल्ला बिल्डिंग के पास से एक बरात हरिद्वार गई थी। बरात चलने से पहले दूल्हे के भाई ने हर्ष फायरिंग की और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। यह वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो बरात वापस आने पर दूल्हे के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसके लाइसेंसी असलाह को कब्जे में लेकर पुलिस ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी थी। बताया जा रहा है कि जांच के बाद उसका लाइसेंस निरस्तीकरण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब मंगलवार को इस शादी समारोह की एक और फोटो वायरल हुई है। इस फोटो में कई लोग असलाह के साथ खड़े हुए हैं। यह फोटो पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे के पास पहुंची तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस वक्त बरात हरिद्वार के लिए रवाना होनी थी तब इन लोगों ने एक के बाद एक अपने लाइसेंसी असलाह से फायरिंग की थी। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सभी लोगों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनके लाइसेंसी असलहों को कब्जे में लिया जाएगा और निरस्तीकरण को रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें