फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीनू के साथ हत्या में कोई ओर तो नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
मीनू के साथ हत्या में कोई ओर तो नहीं?
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सौतेली मां के हाथाें मारी गई प्राप्ति सिंह के परिजनों ने शनिवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती से मिलकर हत्याकांड में तह तक जांच पड़ताल करने की मांग की है। उनका कहना है कि हो सकता है कि मीनू के अलावा कोई ओर भी हत्याकांड में शामिल हो। प्राप्ति की बुआ और फूफा का कहना है कि यह तो पता था कि मां-बेटी में नहीं बनती, मगर बात यहां तक पहुंच जाएगी, कभी सोचा नहीं था। वह चाहते हैं कि हत्या की पूरी साजिश सामने आनी चाहिए। एसएसपी ने उनको आश्वासन दिया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि उस रात कोठी में कौन-कौन आया था। प्रथम दृष्टया मीनू के अकेले हत्या किए जाने की बात सामने आ रही हैं। बावजूद इसकी तमाम संभावनाओं पर विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें