फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छकारों का फिर से होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। स्वच्छकारों का नए सिरे से सर्वे करवाया जाएगा। इसके तहत पड़ताल की जाएगी कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है या नहीं।
सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की केंद्रीय कमेटी के सदस्य भगवत प्रसाद मकवाना ने यह बातें कही। इस दौरान उन्होंने मैनुअल स्केवेन्जर अधिनियम-2013 की भी समीक्षा की। जानकारी दी अब सिर पर मैला ढोने की प्रथा पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी गई है। उन्होंने निकाय अधिकारियों से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित कार्यक्रमों का लाभ स्वच्छकारों को मुहैया कराया जाए। पुनर्वास के लिए ऋण वितरण शिविर बस्तियों में लगाए जाएं। समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि कौशल विकास व अन्य व्यवस्थाओं का प्रशिक्षण देकर अधिकतम ऋ ण उपलब्ध कराया जाए। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एसपी सिटी प्रदीप राय, अधिशासी अधिकारी विकासनगर बीएल आर्य, पार्षद नीतू, अमर बेनिवाल, जयपाल वाल्मीकि, रमेश सिंह राकेश, सुमन कुमार, सोनू गहलोत, लीड बैंक मैनेजर संजय भाटिया समेत स्वच्छकार संगठनों के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें