फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लूटकांड प्रकरण: आरोपियों की जमानत अर्जी पर आज रिपोर्ट देगी एसटीएफ

Sat, 20 Apr 2019 10:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी गढ़वाल की कार में सवार होकर पुलिसकर्मियों की ओर से प्रॉपर्टी डीलर से लूटपाट के मामले में एसटीएफ शुक्रवार को साक्ष्यों के संकलन में जुटी रही। एसटीएफ नए तथ्य जुटाकर आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसी बीच एसटीएफ शनिवार को आरोपियों की जमानत अर्जी को लेकर अपनी रिपोर्ट दे सकती है।

विज्ञापन


पुलिस लूट कांड में कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, निलंबित दरोगा दिनेश नेगी, सिपाही हिमांशु उपाध्याय और मनोज अधिकारी का चालान करने के बाद एसटीएफ के सामने लूट की धारा साबित करने की चुनौती है।

वादी और आरोपियाें से पूछताछ के बाद भी यह साफ नहीं हो पाया है कि बैग में कितनी रकम थी। इसी लिहाज से विवेचक लूट कांड से जुड़े नए तथ्याें की तलाश में जुटे हैं, ताकि उनके आधार पर आरोपियाें को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन


उधर, आरोपियों की जमानत अर्जी को लेकर एसटीएफ शनिवार को रिपोर्ट उपलब्ध करा सकती है। अदालत ने बृहस्पतिवार को विवेचक को दो दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे। एसटीएफ ने कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा के मैनेजर को पूछताछ के बाद वापस दिल्ली भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें