ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अंसारी रोड पर सोमवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। देर रात तक मौके पर हंगामा चलता रहा हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार अंसारी रोड स्थित अगल-बगल की दुकान में काम करने वाले दो युवकों के बीच पिछले कुछ दिनों से रंजिश थी। सोमवार को एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ दूसरी दुकान में काम करने वाले युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे युवक की ओर से भी कुछ लोग पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चलने लगे। यह देख आसपास के लोग जमा होने लगे। लोगों को एकजुट होते देख मारपीट करने पहुंचे युवक भाग गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस से स्थानीय लोग आरोपियों को पकड़ने की मांग करने लगे। बहरहाल देर रात तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।