फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में सड़कों पर पहरा देंगे थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

2017 की विदाई और नए साल के जश्न के दौरान शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और ओवर स्पीड से वाहन दौड़ाने वालों की खैर नहीं है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने जिले के सभी थानेदारों से रात एक बजे तक प्रमुख चौराहों और सड़कों पर सघन चेकिंग करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत 27 जनवरी की रात से चेकिंग शुरू हो गई और एक जनवरी की रात तक नियमित चलेगी। पहली रात ही पुलिस ने जिले में 487 वाहनों का चालान कर रिकॉर्ड बनाया है। 10 वाहनों को सीज भी किया गया।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक, मसूरी विंटर कार्निवाल के लिए देहरादून से लोगों की आवाजाही हो रही है। कई लोग शराब के नशे में बाइक और कार से मसूरी से देहरादून आनाजाना कर रहे हैं। नए साल के जश्न पर भी हुड़दंग की शिकायतें मिलने लगी हैं। इसी को देखते हुए पूरे जिले में थानेदारों और कोतवाली प्रभारियों को रात्रि चेकिंग के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि थाना और चौकी क्षेत्रों में नियमित चेकिंग के अलावा थानेदार अपने-अपने इलाकों में रात नौ से एक बजे तक सड़कों पर ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख चौराहों और सड़कों पर वाहनों की चेकिंग करेंगे और रोजाना की रिपोर्ट देंगे। चेकिंग में शराब पीकर वाहन चलाने, बगैर हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड, ओवरलोड वाहनों का भी चालान किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि बुधवार रात को 487 वाहनों का चालान किया गया। इनमें राजपुर, डालनवाला, पटेल नगर और कोतवाली क्षेत्र के सर्वाधिक चालान हैं। एसएसपी ने कहा कि एसपी सिटी और सीओ औचक छापामारी करेंगे। सड़कों पर ड्यूटी नहीं देने वाले थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें