फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स मीट में अर्जुन

विज्ञापन
विज्ञापन
एथलेटिक्स मीट में अर्जुन और नवांग का जलवा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में आयोजित इंटर हाउस एथलेटिक्स मीट में आंइस्टाइन हाउस ओवर ऑल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अर्जुन घनशाला और नवांग शिरिंग को चैंपियनशिप प्रदान की गई।
शनिवार को एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ.कमल घनशाला ने किया। 50 मीटर रिले रेस में अर्जुन घनशाला पहले, नवांग शिरिंग दूसरे और युग व उत्कर्ष तीसरे स्थान पर रहे। बाधा दौड़ में नवांग शिरिंग पहले और उत्कर्ष कठैत दूसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में अनिशा पुंडीर ने पहला और मेहुल राणा ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरी कक्षा की बाधा दौड़ में यथार्थ ने स्वर्ण और तुषार ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं में सैयशा चौहान ने पहला और लवंगा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ में एलकेजी के आयुश रावत और यूकेजी के अर्पण ने पहला स्थान कब्जाया। छात्राआें में वरण्या और लवंगा ने पहला स्थान हासिल किया। ग्राफिक एरा के मुख्य संरक्षक आरसी घनशाला ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्या शालिनी रावत, एससी शर्मा, बीके कौल समेत अन्य शिक्षक और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें