पटेलनगर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत में बताया कि पिछले दिनों उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। पास में ही उनके पति के भाई का घर है। आरोप लगाया कि नाबालिग के चचेरे भाई ने उसे बहाने से अपने घर में बुलाया और कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
कुछ दिन बाद जब किशोरी की तबीयत खराब हुई तो सभी ने सोचा कि बुखार के कारण हो रहा होगा। शक होने पर जब जोर देकर पूछा तो किशोरी ने सारी बात बता दी। पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।