टैग..अदालत से
विकासनगर। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह ने विकासनगर के नवाबगढ़ निवासी बाबूराम की जमानत अर्जी शुक्रवार को स्वीकार कर ली। बाबूराम पर चोरी व गृह-अतिचार का आरोप है। वह एक अक्तूबर से जेल में बंद था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि रिपोर्ट देरी से लिखाई गई, आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह परिवार का इकलौता कमाने वाला है। उन्होंने बरामदगी को फर्जी बताया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने अपराध को गंभीर बताकर अर्जी खारिज करने की मांग की। कोर्ट ने कहा कि धाराएं मजिस्ट्रेट की ओर से विचारणीय हैं और आपराधिक इतिहास पेश नहीं हुआ। घटना का कोई स्वतंत्र गवाह भी नहीं है। इन आधारों पर 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके व दो जमानतियों पर रिहाई का आदेश दिया गया। संवाद