फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए दंपती, पड़ोसियों को इस हाल में मिले, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

Tue, 27 Dec 2022 01:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल।

सार

दंपती  ने अंगीठी जलाई और खाना खाने के बाद सो गए। देर रात अचानक ललित को चक्कर आने लगे तो किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने तक दोनों बेहोश हो चुके थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यहां तल्लीताल क्षेत्र में अंगीठी की गैस से दंपती बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने उन्हें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत में सुधार है, लेकिन महिला के गर्भ में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई। ललित अपनी पत्नी दीपिका के साथ तल्लीताल क्षेत्र में रहते हैं।

विज्ञापन


शनिवार रात ललित ने कमरे में अंगीठी जलाई और खाना खाने के बाद दोनों सो गए। देर रात अचानक ललित को चक्कर आने लगे तो किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों के मौके पर पहुंचने तक दोनों बेहोश हो चुके थे। पड़ोसियों ने दोनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  स्कूल में बच्चों को दो अलग पंगत में बैठाकर खाना परोसने का वीडियो वायरल, युवक ने भेदभाव के लगाए आरोप
विज्ञापन


रविवार सुबह जब दोनों को होश आया तो चिकित्सकों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। सुबह की गई जांच में डाक्टरों ने पाया कि गर्भ में पल रहे भ्रूण में हलचल हो रही है लेकिन देर शाम जांच के दौरान भ्रूण ने हलचल करनी बंद कर दी। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला को 24 घंटे के लिए अस्पताल में रखा गया है। 24 घंटे बाद मृत भ्रूण निकाला जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें