फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दंपती पर लाठी-डंडों से हमला नाक व पैर की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIजमीन विवाद में कुटुंब के लोगों ने घर में घुसकर एक दंपती पर लाठी-डंडों से हमला करके लहूलुहान कर दिया। हमले में महिला की नाक और उसके पति के पैर की हड्डी टूट गई। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकरौढ़ा गांव में जमीन को लेकर कुटुंब के लोगों में विवाद चला आ रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दो पक्षों में गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने संदीप के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। बीच-बचाव कराने आई संदीप की पत्नी सविता पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया। वहां महिला की नाक और उसके पति की पैर ही हड्डी टूटी बताई गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें