देहरादून। प्रदेश के आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग 10 अगस्त से शुरू होगी। काउंसिलिंग तीन चरणों में होगी। मंगलवार को उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी ने काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दो चरणों में ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद मॉपअप राउंड होगा। काउंसिलिंग से बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की सीटें भरी जाएंगी।
पहला चरण
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने की तिथि : 10 अगस्त से 18 अगस्त
वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : 20 अगस्त
च्वाइस भरने और फाइनल प्रिंट लेने की तिथि : 21 व 22 अगस्त
सीट आवंटन : 24 अगस्त
आवंटित सीट पर एडमिशन : 26 से 28 अगस्त
दूसरा चरण
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने की तिथि : 31 अगस्त से 04 सितंबर
वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : 06 सितंबर
च्वाइस भरने और फाइनल प्रिंट लेने की तिथि : 07 व 08 सितंबर
सीट आवंटन : 11 सितंबर
आवंटित सीट पर एडमिशन : 12 से 16 सितंबर
मॉपअप राउंड
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस जमा करने की तिथि : 19 व 20 सितंबर
वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : 21 सितंबर
फिजिकल रिपोर्टिंग और ऑन स्पॉट एडमिशन की तिथि : 23 सितंबर
आवंटित सीट पर एडमिशन : 24 व 25 सितंबर