फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिजली बकायेदारों पर और सख्त होगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बिजली बिलों के बकायेदारों पर ऊर्जा निगम और अधिक सख्ती बरतने की तैयारी कर रहा है। निगम ने बकायेदारों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। उधर, क्षेत्र में वसूली व बिजली संयोजन रद्द करने की कार्रवाई निरंतर जारी है। विकासनगर उपखंड अधिकारी अरशद अली ने बताया कि मार्च के महीने में बकायेदारों से वसूली के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बड़े बकायेदारों के बिजली संयोजन रद्द भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बकायेएदारों को अब निगम की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि इसके बाद भी बकायेदार बिलों का भुगतान नहीं करते हैं तो तहसील के माध्यम से राजस्व की वसूली कराई जाएगी। इस अवसर पर अवर अभियंता बारू चौहान, अमित मित्तल, संजय, दीपक कुमार, विनोद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें