देहरादून। राजधानी में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सोमवार को नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने एक फोन नंबर (0135-2652571) जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस नंबर पर कोई भी अपने क्षेत्र में फॉगिंग और दवा के छिड़काव की मांग कर सकता है। जिस क्षेत्र में डेंगू के मामले सामने आएं उस क्षेत्र के लोग इस नंबर पर जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग के टोल फ्री नंबर (112) पर भी संपर्क कर सकते हैं।