फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: तीन जिलों में मिले सात नए संक्रमित, प्रदेश में रिकवरी दर 96.18 और संक्रमण दर 0.48 प्रतिशत दर्ज

Thu, 21 Apr 2022 01:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून जिले में तीन, हरिद्वार में तीन, अल्मोड़ा जिले में एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि दो मरीज ठीक हुए हैं। सात जिलों में 40 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92263 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 1450 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

ये भी पढ़ें...हरीश रावत ने थपथपाई शिक्षा मंत्री की पीठ: कहा- 'धन सिंह रावत का कोई काम शाबाशी लायक नहीं, पर इस फैसले की करता हूं तारीफ'

देहरादून जिले में तीन, हरिद्वार में तीन, अल्मोड़ा जिले में एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या में कमी आई है। दो मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर अब तक 88734 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश के सात जिलों में 40 सक्रिय मामले हैं। जबकि चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.18 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.48 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें